धनौरी। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी मुरुगेशन ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में अभिभावकों का साथ जरूरी है। नशे की चेन तोड़ने में अभिभावक बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। अपर पुलिस महानिदेशक शनिवार को हरिओम सरस्वती कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस धनौरी में अभिभावकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान में हरिओम सरस्वती कॉलेज प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. हर्ष सैनी, सचिव डॉ.ऊ आदित्य सैनी, प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह, उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार, ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह, योगाचार्य डॉ. अंकित सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद