फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष घाट पर पार्क नहीं होंगे दुपहिया वाहन

Tue, 05 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।  हरकी पैड़ी से सटे सुभाष घाट की बजाय अब मायादेवी मंदिर मैदान में पार्क होंगे। सोमवार को पुलिस के साथ पुरोहित समाज एवं व्यापारी वर्ग की आम सहमति के बाद ये निर्णय लिया गया। हरकी पैड़ी क्षेत्र बेहद ही संवेदनशील है। ऐसे में पुलिस सतर्कता बरत रही है। हरकी पैड़ी से सटे सुभाष घाट पर बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन पार्क होते है। लिहाजा सोमवार को हरकी पैड़ी के जोनल अधिकारी एएसपी मणिकांत मिश्रा ने हरकी पैड़ी चौकी पर पुरोहित समाज एवं व्यापारी वर्ग की बैठक बुलाई। एएसपी ने सुरक्षा के दृष्टिगत दुपहिया वाहन को सुभाष घाट पर पार्क न करने की बात कही। जिस पर व्यापारी वर्ग एवं पुरोहित समाज ने सहमति व्यक्त की। एएसपी ने बताया कि अब मायादेवी पार्किंग में दुपहिया वाहन पार्क होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर ये महत्वपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर  एएसपी के निर्देश पर भिखारियों एवं फूल बेच रहे लोगों को गंगा घाटों से खदेड़ा गया। एएसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें