- एसएसपी नवनीत सिंह ने जारी किए दरोगाओं के ट्रांसफर आदेश
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कई उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत विभिन्न कोतवाली और चौकियों पर तैनात दरोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक मोहन कठैत को कोतवाली रुड़की से प्रभारी चौकी लालढांग भेजा गया है। वहीं, सुभाष चंद्र जखमोला को लालढांग चौकी से हटाकर सोत बी चौकी, कोतवाली रुड़की का प्रभारी बनाया गया है। आनंद मेहरा को सोत बी चौकी से कोतवाली गंगनहर स्थानांतरित किया गया है। ऋषिपाल पटवाल को कोतवाली नगर से मायापुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। देवेंद्र चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कोर्ट, कोतवाली सिडकुल की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेंद्र ममगाईं को कोर्ट चौकी सिडकुल से पुलिस लाइन भेजा गया है। शेख सद्दाम को पुलिस लाइन से कोतवाली मंगलौर, बबलू चौहान को कोतवाली सिडकुल से पथरी, महेंद्र पुंडीर को पथरी से कोतवाली रुड़की स्थानांतरित किया गया है।