फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवकों को स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, पांच कारें की सीज

Fri, 19 Jun 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
-वीडियो वायरल के ज्वालापुर पुलिस ने की कार्रवाई, युवकों ने मांगी माफी
विज्ञापन

हरिद्वार। शादी समारोह में जा रहे कुछ युवकों की सड़क पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस नेपांच कारों को सीज किया। साथ ही संबंधित युवकों को कोतवाली बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस के अनुसार, सराय गांव से 18 जून को कुछ युवक कारों के काफिले में शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर हूटर बजाए और स्टंटबाजी की। इसका वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने जांच शुरू की। युवकों की पहचान कर उन्हें कोतवाली बुलाया गया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत पांच कारों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी और हुड़दंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें