बहादराबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर में शनिवार को 9वीं अंतरविद्यालयीय रचनात्मक कला और शिल्प प्रतियोगिता कलांगन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरिद्वार और रुड़की के 20 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता व कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि कला विद्यार्थियों में नवाचार, आत्मविश्वास व सृजनात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उत्साह व रचनात्मक प्रयासों के लिए पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए कर शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो-वाइस चेयरमैन विकास गोयल,कामिनी भार्गव, सीमा गाबा, नीरू जैन, नीलम वर्मा,स्वपन कुमार,अंकिता भार्गव, विल्सन आदि मौजूद रहे। संवाद