फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोबाइल के दुरुपयोग से बचें छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल स्थित महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नागरिक अधिकार और बाल सुरक्षा विषय पर गोष्ठी हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को मोबाइल के दुरुपयोग करने बचना चाहिए। अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधि पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी छात्रों को जानकारी दी। अधिवक्ता डा.अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को कानून के प्रति जानकारी होनी चाहिए। समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर शिविर लगाए जाते हैं। गोष्ठी के समापन पर सभी ने मिलकर पौधा रोपण किया। इस मौके पर दिनेश जोशी, प्रधानाचार्या आशा शर्मा, एडवोकेट अमित शर्मा, शालिनी जेटली, डिंपल कश्यप, प्रीति, उदित वत्स, सौरभ शर्मा, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें