हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हरिद्वार में लिटरेचर क्लब की ओर से वंसतोत्सव आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सर्व प्रथम बीसीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अपेक्षा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। छात्रों ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। अर्चिता, पवन, अभिनव, दीपक, मनप्रीत, ज्याति, एकता, सृष्टि वंश आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया। कामाक्षी, भावना ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी छात्र-छात्राओं नेे संस्थान के प्रांगण में पतंग उड़ाकर आनंद लिया। इस मौके पर प्राचार्य डा. तृप्ति अग्रवाल, सुनीति त्यागी, रूपा विश्नोई, डा. करूणा नेहरा, रश्मि सक्सेना, डा. दीपिका संगतानी, दीपशिखा वोहरा, डा. तनु चंद्रा, स्वाति मंगलम, शिवानी, सायना आदि मौजूद रहे। संवाद