हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय छात्रा घर में कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से निकलकर कहीं चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जमालपुर कलां की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। 23 फरवरी को घर में हुई कहासुनी के बाद वह नाराज हो गई थी। 24 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे अपनी मौसी-मौसा के घर मेरठ जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन रात करीब 8:40 बजे तक वह वहां नहीं पहुंची। इसके बाद चिंता बढ़ गई। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद