रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए नाबालिग छात्र को पुलिस ने देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, टिबड़ी निवासी हर्ष 16 वर्ष पुत्र विनोद शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन वह न स्कूल पहुंचा और न ही घर पहुंचा था। देर शाम छात्र के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस तलाश में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस बीच कुछ सुराग हाथ लगे। छात्र के देहरादून की तरफ जाने पर पुलिस ने पड़ताल की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि छात्र घर देहरादून में अपने भाई के यहां चला गया था। जहां से उसे बरामद करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद