बहादराबाद। रविवार देर रात तेज हवा के चलते पतंजलि योगपीठ से सहदेवपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक भारी-भरकम पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिसके कारण आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाने का प्रयास शुरू किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे पुराने और कमजोर पेड़ों की समय-समय पर जांच कराई जाए। संवाद