फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधियाबंद में डूबी किशोरी, मौत

Tue, 17 May 2016 12:02 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
 हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में गंगा में नहा रही एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजन को सौंप दिया। घटना सोमवार शाम करीब छह बजे दूधियाबंद घाट पर घटित हुई। क्षेत्र की ही नहर कालोनी में परचून की दुकान चलाने वाले मंगतराम की तीन पुत्रियां ज्योति, पूजा एवं आरती पास में ही नहाने गई थी। इसी दौरान बड़ी बेटी ज्योति 16 वर्ष तेज बहाव की चपेट में आ गई। घटनास्थल के पास ही मौजूद एक फक्कड़ साधु ने किशोरी को बचाना चाहा पर सफल नहीं हो पाया। छोटी बहनों ने तुरंत परिजन को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस भी सूचना मिलने पर सक्रिय हो गई। सर्वानंद घाट से आगे श्मशान घाट के पास किशोरी को गंगा से बाहर निकालकर आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजन ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव सुपुर्दगी में देने की गुहार लगाई। चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर ने बताया कि बिना पोस्टमार्टम के लिए शव परिजन को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें