फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रहित की मांगों के लिए एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चिन्मय डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ के चुनाव कराने सहित कई मांगों को लेकर
विज्ञापन

चिन्मय डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के लिए प्राचार्य डॉ. आलोक अग्रवाल के माध्यम से शिक्षा मंत्री और सीएम को ज्ञापन भेजा।
बृहस्पतिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान परिषद के नगर मंत्री अमन कुशवाहा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश भर में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं। यदि छात्र संघ चुनाव नहीं होते हैं तो संगठन की ओर से प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। यूजीपीजी की सभी विषयों की कक्षाएं संचालित की जाएं। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं और शिक्षकों की तैनाती की जाए। छात्र नेता शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि कॉलेजों में विभिन्न विषयों की सीटों में बढ़ोत्तरी की जाए। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अरुण राही, नगर विस्तारक संदीप बोरा, छात्र नेता धर्मेश सिंह, तनुज, अकाश, मयंक, नेहा, वैशाली, आंचल, उर्वशी, आयुषी, रुकैया, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें