I
Iजिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बड़ी संपत्तियों की खरीद-फारेख्त के सापेक्ष जमा स्टांप ड्यूटी का सत्यापन करने के लिए शुक्रवार को कई संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टांप ड्यूटी की चोरी पकड़ी गई। डीएम ने एडीएम और उप निबंधक हरिद्वार को स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में विस्तृत आख्या मांगकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
I
I
I
Iजनवरी माह में कई बड़ी संपत्तियों की खरीद फरोख्त के बाद उप निबंधक कार्यालय हरिद्वार में पंजीकरण हुआ है। इसमें स्टांप ड्यूटी कम लगाए जाने की शिकायत पर डीएम ने शुक्रवार को संपत्तियों का निरीक्षण किया। कनखल रोड विष्णु गार्डन ग्राम जगजीतपुर, ग्राम मुस्तफाबाद और आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित संपत्तियों के निरीक्षण में अनियमितताएं मिली। कनखल रोड विष्णुगार्डन ग्राम जगजीतपुर हरिद्वार की संपत्ति पक्षकारों ने व्यावसायिक और आवासीय दर्शाई थी। जबकि मौके पर पूरी संपत्ति व्यावसायिक मिली। प्रारंभिक जांच में 50,29,250 रुपये के स्टांप की कमी है। लक्सर रोड स्थित ग्राम मुस्तफाबाद की एक संपत्ति का मुआयना किया गया। पक्षकारों भूमि को कृषि प्रयोजन दर्शाया है, जबकि मौके पर अकृषि एवं आवासीय गतिविधियां मिली। जिसमें 12,95,950 रुपये की स्टांप की कमी मिली। आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित निरीक्षण करने पर संपत्ति सही मिली। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल और उप निबंधक से स्टांप की कमी मामले में आख्या मांगकर खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।I