हरिद्वार। उत्तराखंड क्रिकेट फेडरेशन की ओर से हरिद्वार में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि असहिष्णुता के चलते देश का माहौल खराब हो रहा है। इसके बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को भी ज्ञापन सौंपा गया है। फिल्म अभिनेता आमिर खान के बयान पर उन्होंने सहमति जताते हुए कहा कि एक के बाद एक गणमान्य के बयान आने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में क्या हो रहा है। इस पर चिंतन-मंथन करने के बाद कार्य करने की सख्त जरूरत है। ब्यूरो