फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: समाज कल्याण विभाग के जारी की 137633 की पेंशन

Wed, 08 Jul 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 हजार बजुर्गाें को भी तीन माह बाद मिलेगी सहायता राशि
विज्ञापन

हरिद्वार। समाज कल्याण विभाग के 137633 पेंशनरों की पेंशन जारी कर दी गई है। इनमें जनपद के करीब उन 20 हजार बुजुर्गाें को भी तीन माह की सहायता राशि मिल जाएगी, जिन्हें नए सत्र में अब तक एक माह की भी पेंशन नहीं मिली थी। सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जनपद के 137633 पेंशनरों को पेंशन दी जाती है। इसमें 118433 को वृद्धा पेंशन, 4700 को किसान पेंशन और 14500 को दिव्यांग पेंशन दी जाती है। किसान पेंशन के रूप में 1200 रुपये और अन्य पेंशनरों को 1500 रुपये मासिक दिए जाते हैं। अब हर माह पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है मगर जनपद के कुल पेंशनरों में से 20 हजार 427 बुजुर्ग ऐसे हैं, जो बीपीएल श्रेणी के हैं, इसलिए, इनकी पेंशन जारी करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट जारी किया जाता है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पहले तो बजट देने में देरी की गई थी, दूसरे जब बजट जारी किया गया तो समाज कल्याण विभाग पेंशन जारी नहीं कर सका था। मगर, अब इन बुजुर्गाें की तीन माह (अप्रैल, मई और जून) की पेंशन एक साथ जारी कर दी गई है। शेष पेंशनरों की जून की पेंशन राशि भी भेज दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा ने बताया कि कोषागार से पेंशन की धनराशि जारी कर दी गई है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक पेंशनरों के बैंक खातों में पेंशन का पैसा पहुंच जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें