फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा : भगत सिंह कोशियारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का संत समाज व अन्य ने भव्य स्वागत किया। कोश्यारी ने कहा कि समाजसेवा चाहे वह किसी भी रूप में हो, ईश्वर की सच्ची पूजा होती है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति ईश्वर की तरह ही पूजनीय बन जाता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति जगदीश लाल पाहवा के ‘हीरक जन्मोत्सव’ पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जगदीश लाल पाहवा को उत्तराखण्ड गौरव सेवा रत्न सम्मान सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत शुरुआत हरित ऋषि विजयपाल बघेल के नेतृत्व में बैरागी कैंप स्थित नगर वन क्षेत्र में पौधरोपण के साथ हुआ। इस दौरान भजन गायिका करुणा चौहान तथा कुणाल धवन ने भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिष्द के अध्यक्ष स्वामी रवीन्द्रपुरी, स्वामी हरि चेतनानंद, स्वामी रुपेंद्र प्रकाश, स्वामी ऋषि स्वर आनंद, स्वामी विष्णु दास, स्वामी गंगा दास, जुगल आश्रम, स्वामी राम मुनि महाराज, स्वामी जगदीश सिंह, निर्मल संतपुरा आश्रम, रवि देव शास्त्री जी, हरिहरानंद, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डाॅ. महावीर प्रसाद आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें