फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने के मामले में छह लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। बहादरपुर जट के पूर्व प्रधान भाजपा नेता पर जानलेवा हमले करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस अज्ञात आरोपियों की भी पहचान कर रही है। विकास कुमार ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने और अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एक अगस्त की रात पूर्व प्रधान विकास कुमार के घर पर आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। गांव के जतिन चौधरी व उसके भाई हर्ष चौधरी को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व प्रधान व भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष विकास कुमार का कहना है कि गांव का हिस्ट्रीशीटर जतिन चौधरी व उसका भाई हर्ष चौधरी उनसे रंजिश रखता है। पहले भी कई बार जानलेवा हमला कर चुका है। वह बाल बाल बचे थे।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने देहरादून से हिस्ट्रीशीटर बदमाश के भाई समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे फायरिंग के मामले में पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है कि फायरिंग के मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें