बहादराबाद। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद चालान कर सभी को छोड़ दिया गया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शराब पीते हुए छह लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई कर सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।