हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सत्यापन न कराने वाले छह मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस ने जुर्माना लगाया गया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि शिवालिक नगर, सुमननगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। 45 किरायेदारों, मजदूरों, घरेलू नौकरों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियों को रखने पर छह मकान मालिकों के 60 हजार के कोर्ट चालान किए गए। इसके अलावा आठ बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध व्यक्तियों की ओर से सत्यापन न कराने पर कार्रवाई करते हुए 2000 रुपये के चालान किए गए। सभी मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।