फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कंपनी का सुपर स्टॉकिस्ट बनाने के नाम पर छह लाख ठगे

Wed, 01 Apr 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को नामी कंपनी का सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने लाखों रुपये ठग लिए। मामले में साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद ज्वालापुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, न्यू रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी युवक ने 21 मार्च को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि 13 मार्च को उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें आईटीसी लिमिटेड का सुपर स्टॉकिस्ट बनाने के नाम पर 75,999 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने को कहा गया। फीस जमा करने के बाद 2.75 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर मांगे, जिसे उसने दो किस्तों में जमा कर दिया। 17 मार्च को इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 4.25 लाख रुपये की मांग की गई। इस पर 18 और 19 मार्च को 1.50-1.50 लाख रुपये की दो किस्तें भी जमा कर दीं। पैसे मांगने वाले लगातार ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये संपर्क में बने रहे और अंतिम किस्त 1.25 लाख रुपये की भी मांग की जा रही थी। बाद में उसे साइबर धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ। इसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें