हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी बलजीत उर्फ भगत निवासी केशव कुंज बाग, टिबड़ी, संदीप शर्मा निवासी टिबड़ी, मजाहिर निवासी ग्राम सलेमपुर, रामअवतार उर्फ छोटू निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, किरणपाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, दिनेश कुमार निवासी विष्णुलोक कॉलोनी के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। सभी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद रविवार की रात दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को अदालत में पेश किया गया।