फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: श्यामपुर श्मशान घाट की बदहाली, मरम्मत का इंतजार जारी

Wed, 25 Mar 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसून में गंगा के बढ़ते जलस्तर से घाट का हिस्सा नदी में समाया
विज्ञापन

श्यामपुर। श्यामपुर ग्राम पंचायत स्थित सार्वजनिक श्मशान घाट पिछले एक साल से गंभीर बदहाली का शिकार है। पिछले वर्ष मानसून के दौरान गंगा के जलस्तर बढ़ने से घाट का एक बड़ा हिस्सा भू-कटाव की जद में आकर नदी में समा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि घाट की सुरक्षा के लिए अब तक न तो पिचिंग हुई और न ही मरम्मत का कोई कार्य शुरू किया गया। घाट का शेष हिस्सा भी खतरे में है, जिससे अंतिम संस्कार करने आए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भू-कटाव बढ़ते जाने के कारण सुरक्षा दीवार न होने से गंगा की लहरें घाट की नींव को खोखला कर रही हैं। ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने कहा कि यदि आगामी मानसून से पहले मरम्मत और पिचिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो पूरा घाट गंगा में समा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया और कई बार विभागीय निरीक्षण भी हुआ, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से घाट की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें