फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य हरिद्वार स्थित गंगनहर के अग्रसेन घाट पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। पहले दिन कथावाचक पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से सभी कष्टों का निवारण होता है। पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव को मृत्यु के भय से मुक्त कर देती है। उन्होंने कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है, उन्हें ही कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है। इसी कारण उसे आनंद की प्राप्ति नहीं होती है। भागवत जीवन दर्शन का ग्रंथ है। यह जीवन जीने की कला का मार्ग दर्शन करता है। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष रामबाबू बंसल व महामंत्री डा. विशाल गर्ग ने श्रद्धालुजनों के साथ मंगलाचारण व व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि धार्मिक क्रियाकलापों से ही धर्मनगरी की पहचान है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से परिवारों के दुख दर्द दूर हो जाते हैं। इस अवसर पर विक्रम सिंह नाचीज, दिवाकर भारद्वाज, विकास गर्ग, सचिन अरोड़ा, अजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, नितिन शर्मा, वीर गुर्जर, अनुराग गुप्ता, हितेश अग्रवाल, एसपी अग्रवाल, प्रदीप सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें