फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर की टीम ने किया नेशनल के क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित दयावती मोदी एकेडमी में चली चार दिवसीय नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर के टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा करते हुए नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता नौ से 12 सितंबर तक आयोजित हुई। नेशनल प्रतियोगिता अगले माह भोपाल में आयोजित की जाएगी। स्कूल के हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया भोपाल में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में विभिन्न जोन से क्वालीफाई की हुई टीमें प्रतिभा दिखाएंगी। प्रतियोगिता अंडर-14 , अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के टीमों के बीच आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन



15 से शुरू होगी अखिल भारतीय संस्कृत गोष्ठी
हरिद्वार । व्यास मंदिर आश्रम में तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृत गोष्ठी 15 सितंबर से होगी। शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीश देव पुजारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि संस्कृत एक भाषा नहीं बल्कि संस्कृति है। इसके प्रचार और प्रसार के लिए तीन दिवसीय संस्कृत गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत भाषा में किया जाएगा। संस्कृत को राष्ट्रीय संपर्क भाषा बनाना संस्था एवं संस्कृत प्रेमियों का उद्देश्य है। इस दौरान डॉ. जानकी त्रिपाठी, गिरी तिवारी, डॉ . उमेश शुक्ल, कुलदीप, जगदीश, डॉ. ललित, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें