बहादराबाद। दुकानदार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरिफ निवासी बेलडा ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम सात बजे चार युवक मेरी चाय की दुकान कोर कॉलेज पर आए खाने पीने का सामान लेकर चले गए। थोड़ी देर वापस आकर दस रुपये के फटे नोट बदलने को लेकर गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। चांदु, सिद्दीक, दानिश और दो अन्य निवासीगण बढेडी ने मारपीट की। शोर सुनकर बचाने आए चचेरे भाई शाहरून के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। खुद को हुक्का गैंग के सदस्य बताते हुए भाग निकले। एसएचओ विजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद