फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हल्द्वानी बैठक में जाएंगे शिवानंद सरस्वती

Sun, 15 Nov 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में हल्द्वानी में होने जा रही बैठक में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती भी जाएंगे। 19 नवंबर कोदेश बचाओ मोर्चा उत्तराखंड और किसान मंच उत्तराखंड की ओर से होने वाली बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। कृषि और डेयरी क्षेत्र को विदेशी आयात से बचाने, किसानों और पशुपालकों के हितों की रक्षा व स्थानीय कृषि व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी। बैठक में गाय के दूध का मूल्य 61 रुपये और भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित करने की मांग भी उठाई जाएगी। जल, जंगल और जमीन पर जनता के अधिकारों की रक्षा व जन आंदोलनों के दमन पर रोक लगाने आदि मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें