फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आप से शिप्रा सैनी होंगी मेयर प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की ओर से शिप्रा सैनी को हरिद्वार नगर निगम मेयर सीट का प्रत्याशी बनाया गया है। रविवार देर शाम पार्टी की ओर से उनका टिकट जारी किया गया। शिप्रा सैनी आप हरिद्वार के जिलाध्यक्ष संजय सैनी की धर्मपत्नी हैं। हालांकि, पहले संजय सैनी आप से दावेदारी कर रहे थे। उनकी ओर से चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिए राजनीति भी की जा रही थी, लेकिन, सरकार की ओर से सीट ओबीसी महिला वर्ग के लिए घोषित कर दी गई। जिससे उन्होंने अपनी पत्नी शिप्रा सैनी को मैदान में उतार दिया है। शिप्रा सैनी पढ़ी-लिखी और समझदार महिला हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है, पर, पति की राजनीतिक सक्रियता का लाभ उठाकर शिप्रा सैनी पहली बार चुनावी मैदान में आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें