शांतिकुंज में लोगों के लिए खाना तैयार करते साधक ।
- फोटो : HARIDWAR
शांतिकुंज एवं सुप्रयास की टीम ने संयुक्त रुप गरीब झुग्गी-झोपड़ियों रहने वाले परिवारों को भोजन वितरित किया। टीम लीडर डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले 45 परिवारों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया। इस दौरान अनिरूद्ध पोरवाल, योगेश अरोडा, प्रियांशु दीक्षित, रमेश रतूड़ी, सूर्यकांत भट्ट, अजय जोशी, डॉ. शिवनारायण शर्मा, रामकिशोर, राकेश बलूनी, इशांत उपाध्याय व आशीष जैन आदि ने सहयोग किया।