फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज उत्तराखंड पहुंचेंगे अमित शाह

Thu, 23 Jun 2016 11:55 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 जून को होने वाली हरिद्वार रैली के लिए शुक्रवार को ही उत्तराखंड में पहुंच जाएंगे। रैली के मुख्य संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि अभी तक प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शाम करीब चार बजे हवाई मार्ग से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन जाएंगे। गंगा पूजन और आरती में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम वही करेंगे। 25 जून को सुबह करीब नौ बजे पहले केदारनाथ जाएंगे वहां से लामबगड़ हवाई मार्ग से जाने के बाद कार से बदरीनाथ जाएंगे। उसके बाद शाम करीब तीन बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब होता है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम उसके अनुरूप बदला भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें