हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जर्स कंट्री और सुभाषनगर क्षेत्र में 5-6 नवंबर की रात कुछ लोग हुड़दंग और झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सुरेश अंथवाल, मुकेश जोशी, विकास रस्तोगी, नरेंद्र, सौरभ, शुभांशु और रितिक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद