फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सात घंटे बिजली कट, सिडकुल के सेक्टर 11 व 12 में उत्पादन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात हुई बारिश के चलते औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के सेक्टर-12 में नाला और सड़क का कटाव हो गया। नाले के किनारे लगे 33 केवीए के चार पोल झुक गए। समय रहते ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने आपूर्ति ठप की जिससे बड़ा हादसा होने से भी टला।
विज्ञापन

करीब आठ घंटे आपूर्ति बंद कर कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत पोल को ठीक किया जा सका। इस दौरान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप रही, जिससे क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन भी प्रभावित हुआ। रविवार देर रात करीब दस बजे बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 11 और 12 में जल निकासी के लिए बना नाला उफान पर आ गया। पानी के तेज बहाव से सेक्टर 12 में नाले किनारे लगे 33 केवीए के चार पोल मिट्टी कटाव से जमीन की तरफ झुक गए। सुबह करीब पांच बजे विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, नाले में हुए कटाव और मलबा आने के चलते काम में रुकावटें आईं, लेकिन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे विद्युत पोल को ठीक कर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर दी।
-
कई इकाइयों में जेनरेटर से उत्पादन शुरू किया
औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के सेक्टर 11 और 12 में छोटे-बड़े करीब 50-60 औद्योगिक फर्म हैं। सोमवार के साथ महीने का पहला दिन होने के कारण काम का अधिक दबाव के चलते औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारी और स्टाफ तय समय आठ बजे ही पहुंच गए थे, लेकिन बिजली गुल थी। ऐसी स्थिति में औद्योगिक इकाइयों में जेनरेटर चलाकर उत्पादन शुरू किया। कुछ औद्योगिक इकाइयों में जेनरेटर नहीं होने से उत्पादन पूरी तरह ठप रहा। इससे उद्यमियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें