फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार पर वरिष्ठ नागरिकों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक सोमवार को ज्वालापुर में हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने सम्मान मिलने के पलों को साझा किया। उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता और सचिव बाबूलाल सुमन ने कहा कि यह सम्मान पूरे संगठन के लिए गौरव की बात है। इससे संगठन के सदस्यों को समाजसेवा के कार्यों में और बेहतर योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी। कोषाध्यक्ष हरदयाल अरोड़ा और संगठन मंत्री एससीएस भास्कर ने कहा कि ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा और कर्मठता के साथ सार्वजनिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का यह सम्मान है। सदस्य एससी ग्रोवर और रामसागर सिंह ने सम्मान देने वाली संस्था और गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया। इस दौरान विपिन गोयल, डॉ. रमेश कुमार, हर गुलाल सिंह, महेंद्र लाल, ताराचंद, महेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, अशोक पाल, मदन सिंह, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें