बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद में महिला प्रकोष्ठ की ओर से चल रही साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और टीम भावना का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक रविशंकर राय ने सभी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। महिला प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना है, साथ ही उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। इस मौके पर सचिव मीनाक्षी सिंह रावत, प्रो.विंदुमती द्विवेदी, डॉ.विनय सेठी, अनिता कुकरेती आदि मौजूद रहे।