फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सॉफ्टबॉल टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की सॉफ्टबॉल टीम के चयन का आयोजन किया गया। टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। योग एवं शारीरिक शिक्षा के संकायाध्यक्ष प्रो. ब्रह्मदेव ने बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने दयानंद स्टेडियम परिसर मे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल पुरुष चैम्पियनशिप में प्रतिभाग के लिए विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया। चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार, संयोजक डॉ. प्रणवीर सिंह ने बताया कि ने बताया कि आयुष, अनमोल मलिक, अंकित, मयंक कुमार, दक्ष काला, तरुण, प्रिंस पाल, विशु गुप्ता, अभिषेक सेलवाल, रघु दास, अभिषेक पाल, सौरभ पंवार, जितेन्द्र सिंह, हर्षित बहुगुणा, प्रियरंजन, शशांक गौतम, यश, गौरव का चयन किया गया है। इस दौरान निवर्तमान डीन प्रो. आरकेएस डागर, क्रीड़ा परिषद सचिव डॉ. अजय मलिक, डॉ. शिवकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें