II
I
I
I
I
- इंदिरा अम्मा भोजनालय की व्यवस्था दुरुस्त करने और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश
I
Iजिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने हरिद्वार रोडवेज का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक रोडवेज स्टेशन पहुंचने पर परिवहन विभाग में हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने रोडवेज स्टैंड के प्रतीक्षालय, शौचालय, खड़ी हुई यात्री बसों, इंदिरा अम्मा भोजनालय, पूछताछ काउंटर, सहित पूरे परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने एआरएम को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि रोडवेज परिसर में गंदगी, हाईटेक शौचालय की बदहाली यह देखते हए यात्री हरिद्वार से जाएंगे तो उत्तराखंड की तस्वीर उनके जेहन में जो आएगी इस पर बिना विचार किए यह व्यवस्था काफी चिंतनीय है।
I
Iइंद्रा अम्मा भोजनालय की व्यवस्था परखने पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें ब्रेक फास्ट से लेकर भोजन की शुद्धता को भी देखना होगा। एआरएम को उन्होंने भोजनालय में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही इसकी निरंतर निगरानी के लिए भी निर्देशित किया।
I
I
I
Iजिलाधिकारी ने अर्धनिर्मित भवन को पूर्ण करते हुए यात्रियों के रुकने के लिए डॉरमेट्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही हरिद्वार रोडवेज की लंबी दूरी की बसों में फर्स्ट एड किट में नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि प्राथमिक चिकित्सका के तमाम उपकरण और दवाएं इसमें होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बार के निरीक्षण में यदि इस तरह की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
I
I
-
I
I
I
Iएआरएम ने सुनाई अपनी ही व्यथा
I
Iजिलाधिकारी की लताड़ पर एआरएम सुरेश सिंह चौहान ने अपनी ही व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा कि परिसर की सफाई व्यवस्था प्राइवेट एजेंसी के माध्यम होती है। इस व्यवस्था में वह न तो कार्रवाई कर सकते हैं और न ही उनके मातहतों का उन पर कोई अधिकार होता है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्राइवेट एजेंसी के सुपरवाइजर को बुलवाया और परिसर में गंदगी और कूड़ादान में साफ सफाई कराते हुए भविष्य में लापरवाही करने पर अनुबंध समाप्त करने की चेतावनी भी दी।I