हरिद्वार। उप जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (नीट यूजी) परीक्षा रविवार को होगी, जो दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज मायापुर में होगी। उन्होंने परीक्षा को शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 63 लागू कर दी है। इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।