फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एआर के निरीक्षण में नदारद मिले सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार को जिला सहायक निबंधक पुष्कर सिंह पोखरिया ने धनपुरा (कटारपुर) स्थित सहकारी समिति में पहुंचे और आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली और मौजूद कर्मचारियों को साफ-सफाई और दस्तावेजों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। धनपुरा में सचिव सहकारी समिति से बगैर बताए गायब मिले। जिला सहायक निबंधक ने सचिव से फोन पर बात कर नाराजगी जताई। कहा कि अगर आगे से ड्यूटी से गायब मिले तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जिला सहायक निबंधक के धनपुरा (कटारपुर) स्थित सहकारी समिति में आकस्मिक निरीक्षण से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा जिला सहायक निबंधक पुष्कर सिंह पोखरिया को निरीक्षण के दौरान बादशाहपुर स्थित सहकारी समिति में सफाई व्यवस्था सही मिली है और सचिव मौके पर मौजूद मिले हैं। इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी राजकुमार, राजकीय पर्यवेक्षक कुलवीर सिंह, राजकीय पर्यवेक्षक करन सिंह, सचिव विपीन चौहान आदि शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें