फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा में डूब रहे छह कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा पूरे जोरों पर है। भारी संख्या में कांवड़ यात्री गंगा में स्नान कर रहे हैं। मंगलवार को एसडीआरएफ ने छह कांवड़ यात्रियों को गंगा में डूबने से बचाया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम ने कांगड़ा घाट, बैरागी कैंप आदि घाटों पर डूब रहे छह कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। टीम प्रभारी एएसआई दीपक मेहता, आरक्षी विजय खरोला, रमेश भट्ट, सागर, दिनेश, राजेश, आशिक अली को बचाव कार्य में लगाया गया। कांगड़ा घाट पर मोनू सिंह (21) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी गांव बदरौली फरीदाबाद दिल्ली तेज बहाव में डूब रहा था, उसे जवान आशिक अली ने तुरंत छलांग लगाकर किनारे कर सुरक्षित बाहर निकाला।
कांगड़ा घाट पर डूब रहे संदीप सिंह (21) पुत्र जयराम निवासी गोरखपुर यूपी, गोविंद सिंह (21) पुत्र दुलाल सिंह निवासी खेड़ा रुद्रपुर, करण (17) पुत्र सतवीर निवासी सदर तिकोना पार्क दिल्ली, अंकित (15) पुत्र संजीव निवासी ग्राम-भोपोली पानीपत हरियाणा और बैरागी कैंप घाट पर अरुण राठौर (32) निवासी ग्राम जलालपुर जिला मुजफ्फरनगर को डूबने से मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें