फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रानीपुर मोड़ के पास चलती स्कूटी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर मोड़ के पास एक चलती स्कूटी में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना मंगलवार की देर रात की है। जब स्कूटी में अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही स्कूटी आग की लपटों में घिर गई। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग को बुझा दिया गया। कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें