फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्कूटी सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, घायल

Wed, 08 Apr 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ममता निवासी बिल्वकेश्वर रोड बाल्मीकि बस्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति जितेंद्र कुमार तीन अप्रैल की शाम स्कूटी से जगजीतपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह राजकीय आईटीआई से आगे पहुंचे तो पीछे से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से मेला अस्पताल पहुंचाया। छह अप्रैल को लक्सर रोड स्थित एक अस्पताल में उनके पैर के कुल्हे का ऑपरेशन किया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें