फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शनिवार रहा इस साल का सबसे गर्म दिन,पारा पहुंचा 40 पार

Sat, 27 Jun 2026 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। धर्मनगरी में शनिवार का दिन इस साल के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया। इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग घरों-दफ्तरों में ही बैठे रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आया और यह 40 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। धूप से बचने के लिए किसी ने छाता तो किसी ने गमछे का सहारा लिया। शाम तक सूर्य की तपिश का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें