हरिद्वार। फ्लाईओवरों के नीचे खाली स्थानों और सप्तसरोवर बंधे का सौदर्यीकरण करने की मांग उठाई गई है। इसके लिए महानगर व्यापार मंडल की ओर से नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया है। महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया कि पूर्व में उत्तरी हरिद्वार फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग निर्माण सहित खेलों के सौंदर्यीकरण के लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से लाखों रुपये लगाए गए हैं, लेकिन कुछ क्षेत्र बच गया, इसमें अब फक्कड़ों, असमाजिक तत्वों के जमावड़े से शहर की खूबसूरती स्वच्छता खराब हो रही है। इस दौरान भूषण लाल अरोड़ा, विनय कश्यप, सौरभ अरोड़ा, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।