खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए सैंपल फेल होने पर कोर्ट में चार वाद दायर कर दिए गए हैं। साथ ही टीम ने दुकानदारों को कुट्टू के आटा को लेकर निर्देश दिए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि 26 अप्रैल 2023 को पंतद्वीप पार्किंग स्थित रेस्टारेंट मैं न्यू शर्मा भोजनालय, मैं श्री राधे कृष्णा मारवाड़ी भोजनालय से पनीर के कुल दो सैंपल लिए गए थे। पांच जुलाई 2023 को पनीर क का एक नमूना भी यहीं पर स्थित मैं अग्रवाल शुद्ध भोजनालय से लिया गया था। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब में भेजा गया था। 15 जुलाई 2023 और 23 अगस्त 2023 को आई रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए गए थे।
18 अगस्त 2023 को रिलायंश रिटेल स्टोर से अरहर की दाल का एक नमूना लिया गया था। 30 सितंबर 2023 को आई रिपोर्ट में सैंपल फेल पाया गया। आरोपियों को सैंपल रिपोर्ट को चुनौती देने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन किसी भी आरोपी ने सैंपल रिपोर्ट को चुनौती नहीं दी। जिससे खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त की स्वीकृति मिलने के बाद चारों मामलों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की कोर्ट में वाद दायर किए गए हैं।
उधर, टीम ने नवरात्रों पर दुकान का निरीक्षण करते हुए कुट्टू के आटा गुणवत्तायुक्त बेचने के निर्देश दिए। दुकानदारों को कुट्टू का आटा लेने पर बिल देने के लिए कहा। ग्राहकों को भी इसके लिए जागरूक किया।