फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दूध व खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे, तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दीपावली नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से आमजन की सेहत न बिगड़े इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के साथ विभागीय टीम ने रविवार को जगजीतपुर बार्डर और सुमन नगर बार्डर पर दुग्ध वाहनों का निरीक्षण किया। मौके पर प्रयोगशाला जांच के लिए खुले दूध के 03 नमूने लिए। जिसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा जा रहा है। फूड लाइसेंस के बिना व्यापार करने, तापमान नियंत्रित वाहन में दूध की सप्लाई नहीं करने, गंदे स्थानों पर वाहनों में दूध के कैनों को रखने के कारण तीन इध सप्लायरों और विक्रेताओं को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा टीम ने शिवालिक नगर और सिडकुल क्षेत्र स्थित रिटेल स्टोरों का भी निरीक्षण किया। मिठाई, ड्राइ फ्रूट दिवाली गिफ्ट और खुली चीनी का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते जनपद हरिद्वार में मावा भट्ठियों, मिठाई दुकानों, रिटेल स्टोरों, किराना दुकानों का विशेष अभियान जल्द चलाया जाएगा। बाहरी राज्यों से आने वाले दूध, पनीर, मिठाई और नमकीन सप्लाई वाहनों पर विशेष सर्तकता बरती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें