फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बहादराबाद में रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। यूथ फिट इंडिया फिट फाउंडेशन की ओर से प्रथम रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 21 टीमों के 210 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जाधारी डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता और उपाध्यक्ष अमन चौहान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,हितेश चौहान, मनोज गौतम,सुबोध राकेश,विक्रम भुल्लर,विधायक रवि बहादुर, राजबीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें