नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाते 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं और गंगा घाटों के आसपास ही रहते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम सुभाषघाट, कुशाघाट, घंटाघर, नाईसोता घाट, कांगड़ा घाट पर कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे। सूचना मिलते ही हर की पैड़ी चौकी प्रभारी आनंद मेहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अलग-अलग घाटों से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मुकेश थलेड़ी ने बताया कि सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद