दौलतपुर गांव स्थित शिवगुरु धाम आश्रम में पड़ी डैकती के खुलासे को लेकर ग्रामीणों ने धनौरी में बैठक कर वारदात के शीघ्र खुलासे की मांग की।
बैठक के दौरान महंत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि दस दिन से अधिक समय होने पर भी अब तक मामले का खुलासा नही हो पाया है।
ग्रामीण मुकेश गिरि ने कहा कि एसएसपी के आदेश के बावजूद भी बहादराबाद पुलिस मामले मे तेजी नही दिखा रही है जिससे ग्रामीणों मे पुलिस के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है। अगर जल्दी ही इस मामले का खुलासा न किया गया, तो थाने का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस दौरान महंत प्रेमानन्द की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है, ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक अपराधी पकड़ से बाहर है ,प्रेमनंद महाराज पर दोबारा भी अपराधी हमला कर सकते है। इस दौरान मनोज गिरी, सोनू पुरी, मेनपाल, प्रमोद ,कमल, जितेंद्र, दिनेश, बबलू, यशपाल,सुभाष सैनी,मनमोहन गिरि, गोरखनाथ , सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।