फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में सवार हुआ था इंजीनियर

Fri, 26 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भेल के इंजीनियर उदय कुमार ऋषिकुल तिराहे से एक रोडवेज बस में सवार हुए थे। सीसीटीवी कैमरे में यह तस्वीर कैद हुई है।
विज्ञापन

 तीन दिन पूर्व भेल के सेक्टर दो के रहने वाले इंजीनियर उदय कुमार पत्नी से विवाद होने पर घर से निकले थे। लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं गए थे।  पुलिस की पड़ताल में इंजीनियर की मोटरसाइकिल प्रेमनगर आश्रम पुल के पास मिली थी। लेकिन मामले में नया मोड़ उस समय आ गया जब ऋषिकुल तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में इंजीनियर की एक रोडवेज बस में सवार होने की तस्वीर सामने आई। इधर, इंजीनियर के भाई कोलकाता में तैनात सीआईएसएफ के वरिष्ठ सेनानायक रतन कुमार ने यहां पहुंचकर आला पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द भाई को ढूंढ निकालने की मांग की। उन्होंने ही भाई की गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इंजीनियर की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें