फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से लेकर खोद डाली गलियां

विज्ञापन
खन्ना नगर में गैस पाइप लाइन और भूमिगत विद्युत लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
धर्मनगरी में सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। लोगों को खोदी सड़कों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर में गैस पाइप लाइन और भूमिगत विद्युत लाइन डालने के लिए सड़कों और गलियों को जगह-जगह खोदा गया था। खोदी गई सड़कों का निर्माण नहीं किया गया। इनमें बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खोदाई के दौरान पेयजल लाइनों में लीकेज होने लगा था। पानी जमा होने से जलजनित बीमारियां का खतरा अलग से बन रहा है। विवेक विहार के पार्थ शर्मा, विकास कॉलोनी के सद्दाम, अंकित कुमार, खन्नानगर के संजय कुमार व मॉडल कॉलोनी के अमित कुमार ने बताया कि गलियों की सड़कों की कोई सुध लेवा नहीं दिख रहा है। उधर, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है कि सड़कों को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें