हरिद्वार। शिवपुरी हरिद्वार में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक विकास पार्टी भारत की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारका प्रसाद उत्तराखंड ने अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफा दे दिया है। द्वारका प्रसाद का कहना है कि जो पार्टी सवर्ण एवं ब्राह्मणों का सम्मान नहीं करेगी, उस पार्टी को हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है।